लखनऊ में चलती बाइक बनी आग का गोला, दमकल टीम ने पाया काबू

लखनऊ में चलती बाइक बनी आग का गोला, दमकल टीम ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 1050 चौराहे के पास एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को वाहन छोड़कर किनारे हटना पड़ा। बीच सड़क पर बाइक को आग की लपटों से घिरा देख आसपास के लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पानी डालकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से चौराहे पर कोई बड़ा हादसा होने से टल गया और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस दुर्घटना में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस और संबंधित टीम मामले की जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *