लखनऊ के मोहिबुल्लापुर में माता रानी का जागरण:कृष्ण जन्मोत्सव के चौथे दिन मारुति नंदन ट्रस्ट ने किया आयोजन, भक्तों ने लिया भजनों का आनंद

लखनऊ के मोहिबुल्लापुर में माता रानी का जागरण:कृष्ण जन्मोत्सव के चौथे दिन मारुति नंदन ट्रस्ट ने किया आयोजन, भक्तों ने लिया भजनों का आनंद

लखनऊ के मोहिबुल्लापुर स्थित मारुति नंदन श्री कृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव के चौथे दिन सोमवार को माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में देर रात तक भक्तों ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया और जयकारे लगाए। जागरण में कलाकार आदित्य मधुर, सिद्धेश्वर अवस्थी, मयंक शुक्ला और आरती सोनी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मेरी मैया का दरबार, छोड़ेंगे ना तेरा साथ मैया मरते दम तक,चलो बुलावा आया है, तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, अंबे तू है जगदंबे काली और भोर भई दिन चढ़ गया जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। बाल कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति दी आर्गन पर शिवांश पांडेय, ढोलक पर अभिषेक सिंह और पैड पर नवीन ने संगत की। भजनों के दौरान श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए झूमते नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय बाल कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया। आशी शर्मा, अंजलि शर्मा, माही गुप्ता, अन्विका शर्मा और अद्विक सहित अन्य बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का ध्यान खींचा। क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का प्रयास ट्रस्ट के संरक्षक प्रदीप शुक्ल टिंकू ने कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी ने कहा कि जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। ट्रस्ट की ओर से आगे भी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्र में आपसी भाईचारा का संदेश उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा और धार्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। जागरण में शामिल सभी कलाकारों और भक्तों का ट्रस्ट की ओर से आभार जताया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन प्रचार मंत्री विपिन गुप्ता, संयुक्त सचिव राजू पांडे सहित बड़ी संख्या में भक्त और ट्रस्ट परिवार के सदस्य शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *