लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम:10-11 अगस्त को कार्यक्रम, छात्रों के साथ अभिभावकों को फैकल्टी और एक्टिविटीज की दी जाएगी जानकारी

लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम:10-11 अगस्त को कार्यक्रम, छात्रों के साथ अभिभावकों को फैकल्टी और एक्टिविटीज की दी जाएगी जानकारी

लखनऊ एमिटी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के ग्रेजुएशन छात्रों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 10 और 11 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों का भी विश्वविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल और यहां उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना है। अकादमिक एक्टिविटी की मिलेगी जानकारी ओरिएंटेशन के दौरान विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्था और अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रोग्राम लीडर्स, फैकल्टी मेंटर्स और कोर्स फैकल्टी से परिचित कराया जाएगा । विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक और सहयोगी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इंटरएक्टिव सेशन का होगा आयोजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कई इंटरैक्टिव सत्र आयोजित होंगे। इनमें आइस-ब्रेकिंग सेशन प्रमुख रहेगा, जिसके जरिए नए विद्यार्थी एक-दूसरे से परिचित होकर विश्वविद्यालय के माहौल में सहज हो सकेंगे। इसके अलावा अकादमिक प्लानिंग से जुड़े सत्र में विद्यार्थियों को पढ़ाई की रणनीति, पाठ्यक्रम और अकादमिक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। ‘नो योर मेंटर’ सत्र होगा खास ओरिएंटेशन कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘नो योर मेंटर’ सत्र होगा। इसमें विद्यार्थी अपने फैकल्टी मेंटर से संवाद कर सकेंगे और अकादमिक या अन्य आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझेंगे। संवाद के जरिए विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और सवाल साझा करने का अवसर भी मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ ही एमिटी परिवार का हिस्सा होने का अनुभव कराना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *