रोहतास थाना क्षेत्र के तेलकप के पास शनिवार रात करीब 8 बजे डेहरी-अकबरपुर एनएच-119 मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला की पहचान डेहरी-ऑन-सोन के कामरनगंज निवासी जंग बहादुर चौधरी की पत्नी लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जंग बहादुर चौधरी अपनी पत्नी लक्ष्मीना देवी के साथ मोटरसाइकिल से कासिगवां जा रहे थे। तेलकप धनगर बिगहा के पास अचानक सड़क पर आई एक भैंस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में लक्ष्मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति जंग बहादुर चौधरी का हाथ टूट गया। घटना के बाद तेलकप के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से एनएच-119 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही रुक गई। घायल जंग बहादुर चौधरी का इलाज डॉक्टर एसपी सिंह के यहां चल रहा है। घटना की सूचना फोन पर थाना प्रभारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहतास थाना क्षेत्र के तेलकप के पास शनिवार रात करीब 8 बजे डेहरी-अकबरपुर एनएच-119 मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला की पहचान डेहरी-ऑन-सोन के कामरनगंज निवासी जंग बहादुर चौधरी की पत्नी लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जंग बहादुर चौधरी अपनी पत्नी लक्ष्मीना देवी के साथ मोटरसाइकिल से कासिगवां जा रहे थे। तेलकप धनगर बिगहा के पास अचानक सड़क पर आई एक भैंस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में लक्ष्मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति जंग बहादुर चौधरी का हाथ टूट गया। घटना के बाद तेलकप के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से एनएच-119 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही रुक गई। घायल जंग बहादुर चौधरी का इलाज डॉक्टर एसपी सिंह के यहां चल रहा है। घटना की सूचना फोन पर थाना प्रभारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

