रोहतक जिले के खरावड़ गांव में रेलवे लाइन के पास बने एक तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की हालत देखकर लग रहा है कि यह तीन से चार दिन पुराना है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस अब शव की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस जांच अधिकारी निक्कू कुमार ने बताया कि खरावड़ गांव के सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट दीपक मलिक ने उन्हें तालाब में शव होने की जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी निक्कू कुमार के मुताबिक, शव को तालाब से निकालने के बाद शुरुआती जांच में यह दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज उन्होंने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।

