रोहतक में अवैध शराब समेत युवक अरेस्ट:कार में लेकर जा रहा, चांदी टोल प्लाजा चेकिंग के लिए रोका, जींद का रहने वाला

रोहतक में अवैध शराब समेत युवक अरेस्ट:कार में लेकर जा रहा, चांदी टोल प्लाजा चेकिंग के लिए रोका, जींद का रहने वाला

रोहतक जिले के लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के चांदी टोल पर पुलिस ने एक कार से 1440 पव्वे अवैध देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने कार सवार जींद निवासी विकास उर्फ सिट्टू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9 बजे पुलिस टीम चांदी टोल पर नाकेबंदी कर गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जींद की तरफ से एक कार आती दिखी। शक होने पर पुलिस ने कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। पुलिस के मांगने पर आरोपी नहीं दिखा सका परमिट तलाशी के दौरान कार के अंदर देसी शराब के 1440 पव्वे मिले। इतनी शराब मिलने पर पुलिस ने ड्राइवर से शराब से जुड़े परमिट और दूसरे दस्तावेज मांगे। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर मौके पर कोई वैध परमिट नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर विकास उर्फ सिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब की सप्लाई से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *