रोशन ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

रोशन ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

लोहरदगा| लोहरदगा, 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे विद्यालय का गौरव बढ़ा। प्रतियोगिता में तरुण वर्ग के खिलाड़ी रोशन भगत ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी अखिल भारतीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। प्रतियोगिता में विद्यालय की अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। बहन क्रांति कुमारी ने भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बहन पूजा उरांव ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। बहन यमुना उरांव ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 4×400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इससे विद्यालय का मान बढ़ा। 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आदि थे। लोहरदगा| लोहरदगा, 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे विद्यालय का गौरव बढ़ा। प्रतियोगिता में तरुण वर्ग के खिलाड़ी रोशन भगत ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी अखिल भारतीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। प्रतियोगिता में विद्यालय की अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। बहन क्रांति कुमारी ने भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बहन पूजा उरांव ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। बहन यमुना उरांव ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 4×400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इससे विद्यालय का मान बढ़ा। 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आदि थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *