रोडवेज बस ने बाइक सवार दो स्टूडेंट्स को कुचला:सिर फटने से मौके पर ही मौत; शहर में नए कपड़े खरीदने आए थे

रोडवेज बस ने बाइक सवार दो स्टूडेंट्स को कुचला:सिर फटने से मौके पर ही मौत; शहर में नए कपड़े खरीदने आए थे

बांसवाड़ा से कपड़े खरीदकर बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों को रोडवेज ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। सिर फटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार यात्री भी बीच रास्ते में फंस गए और बाद में दूसरे वाहनों से रवाना हुए। हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर सुंदनी के पास हुआ। देखें … हादसे से जुड़ीं तस्वीरें कपड़े खरीदने के बाद वापस लौट रहे थे
मोटागांव थानाधिकारी देवीलाल ने बताया – रविवार सुबह छात्र समीर (18) पुत्र रूपलाल यादव और नीलेश (16) पुत्र विट्ठल यादव बाइक से कपड़े खरीदने बांसवाड़ा शहर गए थे। कपड़े खरीदने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर सुंदनी के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उदयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सिर में गंभीर चोट लगी, दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ा
हादसे में दोनों किशोरों के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार यात्री भी बीच रास्ते में फंस गए। बाद में अन्य वाहनों की मदद से रवाना हुए। हादसे की सूचना मिलते ही मोटागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा होने से हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, भीड़ को हटाया और मार्ग पर यातायात सुचारू करवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *