रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग का मिला शव:शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान; पहचान करने में जुटी GRP

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग का मिला शव:शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान; पहचान करने में जुटी GRP

रेवाड़ी में रेलवे जंक्शन पर एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लगभग 60-65 वर्षीय यह बुजुर्ग प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर दिल्ली की ओर एक बेंच पर मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जांच अधिकारी एचसी अनीता ने बताया कि देर रात रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर व्यक्ति के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले और न ही शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान पाए गए। व्यक्ति प्लेटफॉर्म की बेंच पर सोता हुआ मिला था। पुलिस ने अस्पताल भेजा शव मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भेज दिया गया है। जीआरपी अब रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि व्यक्ति कब और किसके साथ स्टेशन पर आया था। मृतक की उम्र करीब 60-65 वर्ष पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60-65 वर्ष है। उसका रंग सांवला, चेहरा लंबोतरा, बाल और दाढ़ी सफेद तथा शरीर दुबला-पतला है। उसकी लंबाई करीब 5 फुट 11 इंच है। मृतक ने सफेद लाइनदार बनियान, सफेद पायजामा और पैरों में सफेद चप्पल-जूती पहन रखी थी। शव की पहचान करने के प्रयास एचसी अनीता ने बताया कि जीआरपी आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ शव की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त हुलिए के व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो तो वे तत्काल जीआरपी को सूचित करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *