गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने जीआरपी थाना गोरखपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने थाना परिसर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। थाना कार्यालय और अभिलेखों की जांच निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, नफीस, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार और थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अभिलेखों को देखा गया और उन्हें समय-समय पर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। थाने में लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। शस्त्रागार में हथियार और सुरक्षा उपकरणों की जांच यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शस्त्रागार में रखे हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति भी परखी गई। इस दौरान हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडे और दंगा नियंत्रण से जुड़े उपकरणों की जांच की गई। दंगा नियंत्रण उपकरणों की एक्सपायरी डेट भी चेक की गई। सभी उपकरणों को व्यवस्थित और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए गए। महिला यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक रेलवे ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी से उनके काम की जानकारी ली गई। महिला यात्रियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके साथ नम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से भी उनके काम और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली गई। पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक रेलवे ने जीआरपी थाना गोरखपुर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ पुलिसकर्मी अच्छा और सहयोगात्मक व्यवहार रखें। पुलिसकर्मियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई और उनके जल्द समाधान के लिए प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर को निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशन का पैदल निरीक्षण थाने के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक रेलवे ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का भी पैदल भ्रमण किया। इस दौरान प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग और वेटिंग हॉल समेत कई स्थानों की व्यवस्थाओं को देखा गया। यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश श्रावण मास के मेले, कांवड़ यात्रा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर को अलर्ट मोड पर रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ के साथ मिलकर चलेगा चेकिंग अभियान रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर जीआरपी को आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों को सक्रिय और इस्तेमाल के लिए तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

