Russia Ukraine Conflict: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने की अमेरिकी कोशिशों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर शनिवार को मॉस्को पहुंच गए। दोनों अमेरिकी प्रतिनिधियों का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव ने स्वागत किया। शांति की इन कोशिशों के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तीन दिन तक हमले रोकने की घोषणा की है। शनिवार रात को उन्होंने विटकॉफ और जेरेड कुशनर से क्रेमलिन में मुलाकात की।
ट्रंप का नया ठोस शांति प्रस्ताव
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि अमेरिका के पास युद्ध समाप्त कराने के लिए एक नया ठोस शांति प्रस्ताव है। हालांकि, उन्होंने प्रस्ताव की विस्तृत शर्तों का खुलासा नहीं किया है। ट्रंप के मुताबिक विटकॉफ और कुशनर इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। मास्को यात्रा के बाद दोनों अमेरिकी प्रतिनिधियों के रविवार को यूक्रेन पहुंचने की संभावना है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी कहा है कि दोनों प्रतिनिधि मास्को दौरे के बाद यूक्रेन आएंगे। इस दौरान युद्ध समाप्त करने के संभावित रास्तों पर यूक्रेनी पक्ष से बातचीत होगी।
आसान नहीं शांति की राह: दोनों देशों के बीच शांति की राह अब भी आसान नहीं है। रूस ने शुक्रवार को दोहराया कि यूक्रेन के चार क्षेत्रों की पूरी जमीन रूस को सौंपने और नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की योजना छोड़ने संबंधी पुतिन की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है।
हमले रोकने की अपील, रूस ने दागी मिसाइलें
यूक्रेन ने बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। जेलेंस्की ने रूस से अस्थायी तौर पर हवाई हमले रोकने की अपील की है। साथ ही खुद भी हमले रोकने के लिए कहा है। ताकि अमेरिकी दूतों की यात्रा और उनके साथ होने वाली बातचीत सुरक्षित तरीके से हो। हालांकि जेलेंस्की की इस अपील का असर नहीं हुआ। शुक्रवार रात भर रूस ने रोस्तोव और वोरोनेझ क्षेत्रों में मिसाइलें और 168 ड्रोन से हमला किया। इसमें पांच लोगों की मृत्यु हो गई।
युद्ध के ये तथ्य अहम
-24 फरवरी 2022 को रूसी हमले के साथ युद्ध शुरू हुआ। तब से चार साल छह माह से ज्यादा समय से युद्ध जारी।
-सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के अनुसार रूस के 4 से 4.5 लाख और यूक्रेन के 1.25 से 1.5 लाख सैनिकों की मृत्यु।
-19-20 प्रतिशत यूक्रेन के हिस्से पर अब रूस का नियंत्रण। 1.1 ये 1.15 लाख वर्ग किमी बड़ा है यह हिस्सा।
-16,800 से ज्यादा आम नागरिकों की मृत्यु इस युद्ध के दौरान अब तक हुई, 51000 से अधिक घायल हुए।



Putin asked Kushner and Witkoff to convey his “sincere gratitude” to Trump, acknowledging that the U.S. president is entering a difficult stretch but “will not stop trying to resolve the Russian-Ukrainian conflict.”
PUTIN MEETS TRUMP ENVOYS at KREMLIN