रूस के खिलाफ यूक्रेन का पलटवार, क्रास्नोडार पर हमले में तेल डिपो में लगी आग

रूस के खिलाफ यूक्रेन का पलटवार, क्रास्नोडार पर हमले में तेल डिपो में लगी आग

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 4 साल से ज़्यादा समय बीत चुका है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था, तब लगा था कि कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा, लेकिन अभी तक इसका अंत नहीं हुआ है और फिलहाल इसकी संभावना नज़र भी नहीं आ रही है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। एक समय था जब रूस ही हमले कर रहा था और यूक्रेन अपनी रक्षा कर रहा था पर अब यूक्रेनी सेना ने भी रूस पर हमले बढ़ा दिए हैं। यूक्रेनी सेना रूस में सैन्य और ऊर्जा (तेल-गैस) ठिकानों को निशाना बना रही है जिससे रूस की सैन्य और आर्थिक क्षमता कमजोर हो सके। अब एक बार फिर यूक्रेन ने ऐसा ही किया, जिसके बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने जानकारी दी।

रूसी तेल डिपो को बनाया निशाना

ज़ेलेन्स्की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी सेना रूस के खिलाफ अपनी लॉन्ग रेंज मिसाइलों को इस्तेमाल कर रही है। देर रात यूक्रेनी सेना ने रूस के तुला और वोरोनेज़ इलाकों में दो डिफेंस प्लांट पर हमला किया। इसके अलावा यूक्रेनी सेना की यूनिट्स ने क्रास्नोडार इलाके में रूसी तेल डिपो को भी निशाना बनाया। वीडियो में दिखाया गया है कि रूसी तेल डिपो में आग लग गई है।

सैन्य ठिकानों पर भी किए हमले

ज़ेलेन्स्की ने आगे बताया कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कलुगा और ओरियोल इलाकों में उन सैन्य ठिकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जिनका इस्तेमाल रूसी सेना यूक्रेन के खिलाफ ड्रोन अटैक्स करने के लिए करता है। इसके अलावा ब्रियांस्क इलाके में यूक्रेनी सेनाओं ने रूसी सेना की उन टुकड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जो इलाकों पर कब्ज़ा करती हैं। इसके साथ ही यूक्रेनी सेना ने काला सागर में भी एक ठिकाने को निशाना बनाया गया।

रूस को रोकनी होगी जंग

ज़ेलेन्स्की ने इस युद्ध में शामिल उन सभी लोगों (सेना और समर्थकों) का आभार जताया जो इसे उस दिशा में ले जा रहे हैं जहाँ से इसकी शुरुआत हुई थी, यानी रूस की तरफ। इसके साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि रूस को जंग रोकनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *