रीवा में 1 किमी सड़क पर 150 गड्ढे:बारिश में पानी भरा, हर मोड़ पर हादसे का खतरा; कलेक्टर बोले-जल्द सुधार कराएंगे

रीवा में 1 किमी सड़क पर 150 गड्ढे:बारिश में पानी भरा, हर मोड़ पर हादसे का खतरा; कलेक्टर बोले-जल्द सुधार कराएंगे

रीवा के शिवनगर रोड की हालत इन दिनों खराब है। शिवनगर मोड़ से टर्न लेते ही झंझट हाउस के पास से सड़क पर गड्ढे शुरू हो जाते हैं। करीब 1 किलोमीटर के हिस्से में 150 से ज्यादा बड़े गड्ढे हैं। वहीं करीब 200 मीटर की सड़क पर ही 100 से अधिक गड्ढे नजर आते हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का पता नहीं चलता। ऐसे में बाइक सवारों के साथ अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलने पर सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है। बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी शिवनगर रोड से रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। बाइक सवारों को गड्ढों के कारण सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई जगह सड़क पर जमा पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। पैदल चलने वालों को भी पानी और खराब सड़क के कारण दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी उमेश तिवारी ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है और यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। उनके अनुसार, कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। अधिवक्ताओं के लिए भी रोज की परेशानी रोज इसी रास्ते से कोर्ट आने-जाने वाले अधिवक्ता बीके माला ने कहा कि सड़क की स्थिति आम लोगों के साथ अधिवक्ताओं के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है। गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल है और बारिश में समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की जरूरत बताई, ताकि किसी बड़े हादसे की स्थिति न बने। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क स्पेस टेक्नोलॉजी से बनी है। कलेक्टर बोले- प्रक्रिया पूरी कर कराया जाएगा सुधार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सड़क में सुधार कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *