रीवा में भूख हड़ताल स्थल पर रातभर तनाव:संदिग्ध लोगों-गाड़ियों के घूमने का आरोप; आंदोलनकारी से अभद्रता, पुलिस बोली-जांच करेंगे

रीवा में भूख हड़ताल स्थल पर रातभर तनाव:संदिग्ध लोगों-गाड़ियों के घूमने का आरोप; आंदोलनकारी से अभद्रता, पुलिस बोली-जांच करेंगे

रीवा में सिरमौर चौराहे पर कल्पना मिश्रा के पिता की भूख हड़ताल के चलते मंगलवार देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। अनशन स्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि रातभर कुछ संदिग्ध लोग और गाड़ियां आसपास घूमती रहीं। उनकी गतिविधियों को लेकर लोगों ने रेकी किए जाने और अनहोनी की आशंका जताई। मौके पर मौजूद लोगों ने कुछ वाहनों की गतिविधियों को कैमरे में रिकॉर्ड करने का भी दावा किया है। इसी दौरान आंदोलन में शामिल दिल्ली के जंतर-मंतर से जुड़े आंदोलनकारी अनिल सिंह के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप भी सामने आया। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोगों को उठाए जाने की चर्चा, मौके पर जुटी भीड़ मंगलवार रात सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा भी सामने आई कि धरना स्थल से लोगों को बलपूर्वक हटाया जा सकता है। इसके बाद अनशन स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। धरने पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि संदिग्ध गतिविधियों के कारण उन्हें डर का माहौल महसूस हुआ और उन्हें आशंका थी कि आंदोलनकारियों को डराने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात व्यक्ति ने सो रहे लोगों से किया विवाद देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अनशन स्थल पर पहुंचा। आरोप है कि उसने धरने पर सो रहे लोगों से विवाद किया और अभद्रता करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए धरना स्थल पर तनाव की स्थिति बनी रही। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी बोले- संदिग्ध गतिविधियों से डर का माहौल मौके पर मौजूद राजीव तिवारी ने आरोप लगाया कि अनशन स्थल के आसपास रातभर कुछ संदिग्ध लोग और गाड़ियां घूमती दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियां सामान्य नहीं लग रही थीं। राजीव तिवारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने धरना स्थल पर सो रहे लोगों से विवाद और अभद्रता की। उनका आरोप है कि कल्पना मिश्रा के पिता और उनके समर्थकों को डराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रमोद शर्मा ने भी आरोप लगाया कि संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों के कारण अनशन स्थल पर मौजूद लोगों में असुरक्षा का माहौल बना रहा। पुलिस बोली- गश्त जारी, शिकायत पर जांच करेंगे रात्रि गश्त के दौरान मौके पर पहुंचीं पुलिसकर्मी सुशीला वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर संदिग्ध लोगों या वाहनों के संबंध में शिकायत सामने आई है तो पुलिस उनकी पहचान और गतिविधियों की जांच करेगी। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद है। मामले में शिकायत मिलने पर कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *