स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बीच राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग गलत कर रहा है। वोट चोरी अपराध है और संविधान के खिलाफ है। राहुल ने भी वीडियो जारी कर कहा- मैं इलेक्शन कमीशन और इलेक्शन ऑफिसर्स को साफ कह रहा हूं कि आप जो कर रहे हो गलत कर रहे हो। ये राजद्रोह है, देश के खिलाफ है। टाइम आएगा। हम आपको पकड़ेंगे। बचने वाले नहीं हो। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और चुनावी प्रक्रियाओं में बदलाव को लेकर सवाल उठाए गए थे।
रिपोर्ट-SIR पर 2 चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई:राहुल ने कहा- वोट चोरी संविधान के खिलाफ, इसमें शामिल किसी को नहीं बख्शेंगे

