राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में शुक्रवार को जमुई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। यह मार्च जिला कांग्रेस भवन से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल कचहरी चौक तक निकाला गया। मार्च की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राहुल गांधी पर दर्ज FIR का विरोध किया। ”राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करना ठीक नहीं” कार्यकर्ताओं ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के बाद हिंदू राइट विंग की ओर से स्थल का कथित शुद्धिकरण निंदनीय है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की विभाजनकारी मानसिकता का उदाहरण बताया। विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और कथित भेदभाव का विरोध करने पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करना ठीक नहीं है। पार्टी ने मांग की कि मामले में दर्ज FIR वापस ली जाए। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव के पक्ष में आवाज उठाती रही है। प्रतिमा स्थल पर पहुंच किया विरोध उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में यह मार्च पार्टी की लोकतांत्रिक आवाज को मजबूत करने के मकसद से निकाला गया है। मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, राम नरेश सिंह, पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुनील मंडल, रामदेव राम, नितेश्वर आजाद, राजेश पासवान, विनय मिश्रा, बनारसी पासवान, मोहम्मद वसीर और वीरेंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में शुक्रवार को जमुई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। यह मार्च जिला कांग्रेस भवन से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल कचहरी चौक तक निकाला गया। मार्च की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राहुल गांधी पर दर्ज FIR का विरोध किया। ”राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करना ठीक नहीं” कार्यकर्ताओं ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के बाद हिंदू राइट विंग की ओर से स्थल का कथित शुद्धिकरण निंदनीय है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की विभाजनकारी मानसिकता का उदाहरण बताया। विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और कथित भेदभाव का विरोध करने पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करना ठीक नहीं है। पार्टी ने मांग की कि मामले में दर्ज FIR वापस ली जाए। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव के पक्ष में आवाज उठाती रही है। प्रतिमा स्थल पर पहुंच किया विरोध उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में यह मार्च पार्टी की लोकतांत्रिक आवाज को मजबूत करने के मकसद से निकाला गया है। मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, राम नरेश सिंह, पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुनील मंडल, रामदेव राम, नितेश्वर आजाद, राजेश पासवान, विनय मिश्रा, बनारसी पासवान, मोहम्मद वसीर और वीरेंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

