‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि20 : कांग्रेस राहुल जंतरमंतर
जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने के लिए गिरफ्तारी कायरतापूर्ण कदम : राहुल गांधी
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने को लेकर बुधवार को कहा कि यह स्थान भारत की जनता का है और इसे प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल किया जाएगा।
दि27 : दिल्ली कॉजपा लीड जेल
कॉजपा नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड का कथित उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे30 : महाराष्ट्र कॉजपा लीड दीपके
कॉजपा नेताओं को जेल भेजने के बाद दीपके ने केंद्र पर ‘अघोषित आपातकाल’ लागू करने का आरोप लगाया
नागपुर, दिल्ली के जंतर-मंतर में जबरन घुसने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दो नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ‘‘अघोषित आपातकाल’’ लागू कर रहे हैं।
प्रादे41 : बिहार नाव हादसा लीड लापता तलाश
बिहार नाव हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी
हाजीपुर, वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत की घटना के एक दिन बाद बुधवार को लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि15 : अमेरिका मिलबेन कॉजपा
अमेरिकी गायिका मिलबेन का दावा, कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका में दानदाताओं से मिल रहा चंदा
वॉशिंगटन, अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका में ‘दानदाताओं से आर्थिक मदद’ मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह ‘चुप रहने का समय नहीं है’ और भारत के सभी ‘युवा देशभक्तों’ को संगठन की ‘विघटनकारी सोच’ के खिलाफ उठ खड़े होने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।
वि3 : पोप ऑपरेशन कैंसर
पोप लियो 14वें के फेफड़े में कैंसर की पुष्टि, दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा निकाला गया: वेटिकन
रोम, पोप लियो 14वें के ऑपरेशन के बाद उनके फेफड़े में कैंसर होने की पुष्टि हुई है और दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से को निकाल दिया गया है। वेटिकन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अर्थ13 : थोक मुद्रास्फीति
खाद्य, ईंधन, विनिर्मित वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से सितंबर में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 11.39 प्रतिशत
नयी दिल्ली, खाद्य पदार्थों, विनिर्मित वस्तुओं और ईंधन एवं बिजली की कीमतें बढ़ने से सितंबर में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 11.39 प्रतिशत हो गई, जो अगस्त में 9.92 प्रतिशत थी। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
अर्थ10 : ब्लूमबर्ग गोयल चीन
चीन के साथ संबंध फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है भारत : पीयूष गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत, चीन के साथ अपने संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम पड़ाव अभी तय नहीं हुआ है।
खेल8 : खेल हॉकी एसीटी पंजाब
पंजाब में 17 साल बाद एसीटी के जरिये लौटेगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी
नयी दिल्ली, कभी हॉकी के गढ रहे पंजाब में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के जरिये 17 साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी।
खेल6 : खेल मुक्केबाजी बीएफआई सचिव निलंबन
बीएफआई ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में महासचिव प्रमोद कुमार को निलंबित किया
नयी दिल्ली, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कथित वित्तीय अनियमितताओं, जांच में सहयोग नहीं करने और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोप में महासचिव प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

