‘राहुल गांधी देश और संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा’:BJP प्रवक्ता बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने पर तुले हैं, जनता से माफी मांगनी चाहिए

‘राहुल गांधी देश और संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा’:BJP प्रवक्ता बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने पर तुले हैं, जनता से माफी मांगनी चाहिए

बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को देश, भारतीय संविधान और देश की संवैधानिक संस्थाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। नीरज कुमार शर्मा का आरोप है कि राहुल गांधी की सोच में माओवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद पूरी तरह से प्रवेश कर चुका है और वे अपनी राजनीतिक हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। ‘देश की जनता से राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर सवाल उठाना और उन्हें बदनाम करना अपने आप में एक बड़ा अपराध है। जिस प्रकार सुप्रीम कोर्ट में घुसने का प्रयास किया गया, वह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। इतिहास में कभी किसी नेता प्रतिपक्ष ने इस तरह का कृत्य नहीं किया है और इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। केरल कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए नीरज शर्मा ने सवाल उठाया कि मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, क्या किसी लोकतांत्रिक देश में चीफ जस्टिस से इस तरह बात की जाती है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता कभी मुख्य न्यायाधीश, कभी देश के प्रधानमंत्री, कभी गृह मंत्री तो कभी चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करने लगते हैं। राहुल गांधी आखिर देश में क्या माहौल बनाना चाहते हैं, यह बात अब जनता अच्छी तरह जानना चाहती है। लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है, जिसे देश की जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को देश, भारतीय संविधान और देश की संवैधानिक संस्थाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। नीरज कुमार शर्मा का आरोप है कि राहुल गांधी की सोच में माओवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद पूरी तरह से प्रवेश कर चुका है और वे अपनी राजनीतिक हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। ‘देश की जनता से राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर सवाल उठाना और उन्हें बदनाम करना अपने आप में एक बड़ा अपराध है। जिस प्रकार सुप्रीम कोर्ट में घुसने का प्रयास किया गया, वह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। इतिहास में कभी किसी नेता प्रतिपक्ष ने इस तरह का कृत्य नहीं किया है और इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। केरल कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए नीरज शर्मा ने सवाल उठाया कि मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, क्या किसी लोकतांत्रिक देश में चीफ जस्टिस से इस तरह बात की जाती है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता कभी मुख्य न्यायाधीश, कभी देश के प्रधानमंत्री, कभी गृह मंत्री तो कभी चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करने लगते हैं। राहुल गांधी आखिर देश में क्या माहौल बनाना चाहते हैं, यह बात अब जनता अच्छी तरह जानना चाहती है। लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करना राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है, जिसे देश की जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *