दिल्ली में लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार दूसरे साल शामिल नहीं हुए। 2025 में भी दोनों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा नहीं लिया था। इस पर भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के योग्य नहीं हैं। उनकी सोच दिमागी नक्सल इकोसिस्टम जैसी है। रक्षा मंत्रालय ने राहुल और खड़गे को स्वतंत्रता दिवस समारोह का औपचारिक निमंत्रण भेजा था। हालांकि, दोनों कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके पीछे 2024 का विवाद बताया जा रहा है। उस समय कांग्रेस ने राहुल की सीटिंग व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। कांग्रेस बोली- भाजपा को हर चीज में अपमान दिखता है 2024 में पीछे की लाइन में बैठाने पर हुआ था विवाद कैबिनेट मंत्री के साथ बैठते हैं विपक्ष के नेता रक्षा मंत्रालय के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष के बैठने की जगह ‘टेबल ऑफ प्रेसिडेंस’ (ToP) के नियमों के आधार पर तय की जाती है। राष्ट्रपति सचिवालय के नियमों के मुताबिक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की रैंक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष होती है और बैठने की व्यवस्था इसी के हिसाब से की जाती है।
राहुल-खड़गे लगातार दूसरे साल लालकिले समारोह में नहीं पहुंचे:2024 में 5वीं लाइन में बैठाने पर विवाद हुआ था; भाजपा बोली- राहुल की सोच दिमागी नक्सल जैसी


