‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि47 भाजपा कांग्रेस लीड अंसारी
हामिद अंसारी की टिप्पणी ने कांग्रेस के ‘मुस्लिम लीग, माओवादी’ चरित्र को उजागर किया: भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की ‘‘हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि इससे विपक्षी दल का ‘‘मुस्लिम लीग, माओवादी’’ चरित्र उजागर हो गया है।
प्रादे107 महाराष्ट्र आईआईटी दूसरीलीड आत्महत्या निदेशक
आईआईटी मुंबई ने प्रोफेसर डूला को डीन के पद से हटाया, छात्र की मौत पर टिप्पणी के लिए माफी मांगी
मुंबई, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई ने सोमवार को कहा कि उसने 22 वर्षीय छात्र की आत्महत्या को लेकर छात्रों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच डीन (प्रशासनिक मामले) सूर्यनारायण डूला को उनके पद से हटा दिया है।
दि79 कांग्रेस दूसरीलीड एसआईआर
एसआईआर अब ‘भस्मासुर’ बना: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी विवरण में ‘‘विसंगतियों’’ को लेकर सत्तापक्ष कई प्रमुख नेताओं को नोटिस दिए जाने का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि पूरी प्रक्रिया ही ‘‘दोषपूर्ण’’ है तथा यह अब ‘‘भस्मासुर’’ बन गई है, जो अपने लोगों को ही चपेट में ले रही है।
दि66 एनसीडब्ल्यू बिहार उत्पीड़न
एनसीडब्ल्यू ने बिहार के डीजीपी को जमुई में किशोरी के उत्पीड़न मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बिहार के जमुई में एक किशोरी और उसके पुरुष साथी को रोककर उनके साथ कथित तौर पर की गई मारपीट और उत्पीड़न की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।
दि58 अदालत लीड सोनिया गांधी
अदालत ने मतदाता सूची में सोनिया गांधी के नाम संबंधी मामले में मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द किया
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल करने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल किए जाने के आरोप की जांच से इनकार किया गया था।
अर्थ62 आरबीआई एफसीएनआर-बी
एफसीएनआर-बी जमा योजना में कुल 132.98 अरब डॉलर आएः आरबीआई
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को विशेष विदेशी मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर-बी) जमा योजना के तहत 31 अगस्त तक जुटाई गई राशि का आंकड़ा संशोधित कर 132.98 अरब डॉलर कर दिया।
प्रादे102 उप्र मंदिर सीईओ
जीतेंद्र मिश्र ने राम मंदिर न्यास के सीईओ का पदभार संभाला
अयोध्या, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र ने अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सोमवार को औपचारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया।
प्रादे53 कर्नाटक विधानसभा लीड वंदे मारतम्
कर्नाटक विस में वंदे मातरम् का ऑडियो दो अंतरों के बाद बंद हुआ, भाजपा विधायकों ने पूरा संस्करण गाया
बेंगलुरु, कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद में सोमवार को कार्यवाही की शुरुआत में आधिकारिक रूप से वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे बजाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने राष्ट्रगीत का पूरा संस्करण गाया।
वि23 रूस दूसरीलीड चुनाव
रूस में पुतिन समर्थक पार्टी ने संसद पर दबदबा बरकरार रखा
मास्को, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस में पहली बार हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक यूनाइटेड रशिया पार्टी ने देश की संसद में अपना बहुमत बरकरार रखा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ33 भारत न्यूजीलैंड लीड एफटीए
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू होगा: पीयूष गोयल
नयी दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू होगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि इस कदम से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
खेल43 खेल एशियाड संपूर्ण लीड भारत
स्वर्ण पदक का इंतजार जारी, निशानेबाजों ने फिर दिलाए पदक
नागोया, भारत का एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार सोमवार को भी खत्म नहीं हो पाया लेकिन निशानेबाजी रेंज पर उसने कुछ पदक बटोरे जबकि मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में देश का पहला पोडियम फिनिश इतिहास से ज्यादा दिल तोड़ने वाली कहानी बनकर रह गया।
खेल37 खेल एशियाड हॉकी भारत लीड महिला
दीपिका, रूतुजा, नवनीत की हैट्रिक से भारत ने इंडोनेशिया को 17 . 1 से हराया
काकामिगाहारा, ड्रैग फ्लिकर दीपिका, फॉरवर्ड रूतुजा पिसाल और नवनीत कौर की हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17 . 1 से हराकर एशियाई खेलों के पूल बी में सोमवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

