राशन दुकान लूट के दो और अपराधी गिरफ्तार:पाकुड़िया में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी मिले

राशन दुकान लूट के दो और अपराधी गिरफ्तार:पाकुड़िया में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी मिले

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर को एक राशन दुकान में लूट का प्रयास हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो घटना के बाद से फरार थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह जिला अंतर्गत थाना-पीरटांड किरण के सतकठिया के एतवारी हेंब्रम उर्फ नरेश दा उर्फ टीपू सोरेन और दुमका जिला अंतर्गत शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणसिंगा के रहने वाले लालू कुमार उर्फ लालू राय के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए। एतवारी पर 11 और लालू पर 3 मामले पहले से दर्ज हैं। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद पाकुड़िया थाना में केस दर्ज हुआ। एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार के नेतृत्व में बनी पुलिस की छापेमारी टीम ने पहले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि ये शातिर अपराधी क्षेत्र में घूम रहे हैं। पातपहाड़ी गांव के पास वाहन जांच के दौरान लाल मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। वहीं, पूछताछ के क्रम में एक ने अपना नाम इतवारी हेंब्रम जबकि दूसरे ने लालू कुमार बताया। वही दोनों की तलाशी लेने पर इतवारी हेंब्रम के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एक मोबाइल एक पीठु बैग मिला। इसके अंदर एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक चाकू बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ किया गया तो दोनों ने राशन दुकान लूट के मामले में शामिल होने की बात स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए एतवारी हेंब्रम के ऊपर दुमका जिला के विभिन्न थाना में कुल 11 मामला दर्ज है जबकि लालू कुमार के ऊपर तीन मामले दर्ज है। पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर को एक राशन दुकान में लूट का प्रयास हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो घटना के बाद से फरार थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह जिला अंतर्गत थाना-पीरटांड किरण के सतकठिया के एतवारी हेंब्रम उर्फ नरेश दा उर्फ टीपू सोरेन और दुमका जिला अंतर्गत शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणसिंगा के रहने वाले लालू कुमार उर्फ लालू राय के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए। एतवारी पर 11 और लालू पर 3 मामले पहले से दर्ज हैं। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद पाकुड़िया थाना में केस दर्ज हुआ। एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार के नेतृत्व में बनी पुलिस की छापेमारी टीम ने पहले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि ये शातिर अपराधी क्षेत्र में घूम रहे हैं। पातपहाड़ी गांव के पास वाहन जांच के दौरान लाल मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। वहीं, पूछताछ के क्रम में एक ने अपना नाम इतवारी हेंब्रम जबकि दूसरे ने लालू कुमार बताया। वही दोनों की तलाशी लेने पर इतवारी हेंब्रम के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एक मोबाइल एक पीठु बैग मिला। इसके अंदर एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक चाकू बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ किया गया तो दोनों ने राशन दुकान लूट के मामले में शामिल होने की बात स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए एतवारी हेंब्रम के ऊपर दुमका जिला के विभिन्न थाना में कुल 11 मामला दर्ज है जबकि लालू कुमार के ऊपर तीन मामले दर्ज है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *