रावतपुर में सीनियर टेकनीशियन असिस्टेंट की मां की हत्या:घर में लूट के बाद बदमाशों ने शव कुर्सी पर बैठाया, पुलिस जांच में जुटी

रावतपुर में सीनियर टेकनीशियन असिस्टेंट की मां की हत्या:घर में लूट के बाद बदमाशों ने शव कुर्सी पर बैठाया, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम के हसनपुर में मंगलवार शाम 58 वर्षीय महिला की लूट के बाद हत्या कर दी गई। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के शव को कुर्सी पर बैठाकर चले गए। देर रात किराएदार के पानी भरने के लिए मोटर चलाने पहुंचने पर घटना का पता चला। महिला के गले पर काला-नीला निशान मिला है। घर के अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कुर्सी पर बैठी मिली उमा, आवाज देने पर नहीं उठीं जे सेक्टर, केशवपुरम के हसनपुर निवासी शिवमंगल कुशवाहा मासवानपुर में बुक स्टॉल चलाते हैं। वह अपनी 58 वर्षीय पत्नी उमा कुशवाहा के साथ रहते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे किराएदार पानी भरने के लिए मोटर चलाने पहुंची। वहां उसने उमा को कुर्सी पर बैठे देखा। काफी आवाज देने के बाद भी जब वह नहीं उठीं तो किराएदार ने शिवमंगल को सूचना दी। शिवमंगल घर पहुंचे तो उन्हें पहले लगा कि पत्नी को अटैक पड़ा है। पास जाकर देखने पर उनके गले पर काला-नीला निशान दिखाई दिया। कमरे में सामान बिखरा देखकर उन्हें लूट के बाद हत्या किए जाने का शक हुआ। बड़े बेटे ने बनवाया है मकान, छोटा बेटा दिल्ली में है तैनात शिवमंगल के बड़े बेटे अमरीष ने घर से कुछ दूरी पर मासवानपुर में मकान बनवा रखा है। वहीं छोटा बेटा आशीष दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। शाम पांच से छह बजे के बीच हुई वारदात घटना की सूचना मिलने पर रात करीब 11 बजे रावतपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात शाम करीब पांच से छह बजे के बीच हुई। थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस लूट और हत्या के पीछे की वजह के साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *