रायबरेली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:कोटेदार समेत दो की मौत, एक गंभीर; महराजगंज के बरहुवां के पास हादसा

रायबरेली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:कोटेदार समेत दो की मौत, एक गंभीर; महराजगंज के बरहुवां के पास हादसा

रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बरहुवां के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कोटेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पखनपुर निवासी कोटेदार अमित कुमार सिंह शामिल हैं। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे अमित स्थानीय लोगों के मुताबिक, अमित कुमार सिंह अपने करीबी दोस्त के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। हादसे में उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसे के कारणों और दूसरे मृतक की पहचान के संबंध में जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *