रायबरेली महिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने तीमारदार को पीटा:सिक्योरिटी गार्ड्स के सामने हुई मारपीट, परिजनों ने दबंगई का आरोप लगाया; जांच शुरू

रायबरेली महिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने तीमारदार को पीटा:सिक्योरिटी गार्ड्स के सामने हुई मारपीट, परिजनों ने दबंगई का आरोप लगाया; जांच शुरू

रायबरेली के महिला जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और तीमारदार के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वार्ड बॉय तीमारदार को पीटता दिख रहा है, जबकि सिक्योरिटी गार्ड्स वहां मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीमारदार विपिन अपने परिजन को लेकर अस्पताल में भर्ती था। दवा लेने को लेकर वार्ड बॉय से उसकी कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। 13 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मारपीट के दौरान सुरक्षा गार्ड्स ने बीच-बचाव किया। अस्पताल की नर्सों ने भी दोनों को फटकार लगाई। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *