रायपुर में नशीली दवाओं की सप्लाई का यूपी कनेक्शन:सिरप-कैप्सूल भेजने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार,जौनपुर में बैठकर रायपुर तक पहुंचा रहा था नशे का सामान

रायपुर में नशीली दवाओं की सप्लाई का यूपी कनेक्शन:सिरप-कैप्सूल भेजने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार,जौनपुर में बैठकर रायपुर तक पहुंचा रहा था नशे का सामान

शहर में नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के उत्तर प्रदेश कनेक्शन का पुलिस ने खुलासा किया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने जौनपुर से ऋषभ सोनकर (23) को गिरफ्तार किया है। वह न्यू कॉलोनी हुसैन बाग, थाना लाइन बाजार, जिला जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया है। अब इसी मोबाइल और पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला दरअसल, 27 जुलाई 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रायपुरा स्थित गढ़ही तालाब के पास कार्रवाई की थी। यहां से पुलिस ने छन्नू वर्मा (21) और राहुल देव सारवा (20) को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 52 नग कोडिस्टार एंड एनएफ सिरप और 75 नग स्पास्मो एंड प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल जब्त किए गए थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में मिला यूपी का लिंक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी। नशीली दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी इंड-टू-इंड जांच शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्हें प्रतिबंधित नशीली दवाएं जौनपुर निवासी ऋषभ सोनकर से मिली थीं।इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जौनपुर में दबिश दी, और आरोपी ऋषभ सोनकर को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वह नशीली दवाएं कहां से हासिल करता था और रायपुर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई पहुंचाई जाती थी। मोबाइल फोन से मिले इनपुट की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *