छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी सवार मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक से टकरा गए। वहीं दूसरे मामले में तेज रफ्तार बाइक चालक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसकी जान चले गई। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जहां सक्ती जिला के ग्राम जवाहर चौक टिकरापारा फगुरम का रहने वाला पियुष चौहान 24 साल अपने दोस्त देवेन्द्र सहिस व आकाश महंत के साथ स्कूटी पर सवार होकर खरसिया दशहरा मेला देखने गए थे। जहां से रात में वे वापस स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी छोटे मुड़पार मेन रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया। इससे देवेन्द्र के सिर व हाथ और आकाष महंत के आंख व पैर में गंभीर चोट पहुंची। वहीं पियुष के सिर पर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव का पंचनामा कर उसे पोस्टर्माटम के लिए भेजवाया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार बाइक समेत पेड़ से टकराया; मौत
दूसरा मामला छाल थाना क्षेत्र का है। जहां खर्रा का रहने वाला शोभा धनवार रात में अपने गांव से बाइक में सवार होकर गलीमार की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे वह बाइक से दूर फेंका गया और गंभीर चोट आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो मामले की सूचना थाना में दी गई। जिसके बाद छाल थाना प्रभारी समेत अन्य जवान मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल भेजवाया। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

