छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के द्वारा वंदे मातरम गीत को अपनाए गए रवैय्ये को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम गीत का अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए मशाल जुलूस निकाली गई। साथ ही कांग्रसे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। रायगढ़ में वंदे मातरम् को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला। जहां मशाल यात्रा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक पहुंची। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा वंदे मातरम् के दौरान जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह राष्ट्रगीत का अपमान है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने कल कांग्रेस के मुख्यालय में वंदे मातरम सूनते ही, उनके दिल-दिमाग में दौरा पड़ा जिसे पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि जिस वंदे मातरम को सूनकर लाखों क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च न्यौछवार कर दिया। ऐसे वंदे मातरम का विरोध करने वाले गांधी परिवार का हम जीवन पर विरोध करेंगे। इसके लिए पूरे देश भर में भाजपा विरोध कर रहा है। आज इसलिए मशाल जुलूस निकालकर विरोध किया गया।
FIR दर्ज करने की मांग की गई
जिला महामंत्री विकास केडिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वंदे मातरम गीत का अपमान किया है। गीत के बीच में बात करते हुए नजर आ रहे हैं, उनकी भाषा शैली इस प्रकार से थी कि वंदे मातरम को यहीं विराम कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश की राष्ट्रभक्ति और भावनाओं से जुड़ा है और इसका पूरा सम्मान होना चाहिए। उन्होंने मामले में FIR दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि इसी विरोध में भाजपा युवा मोर्चा पूरे देश में मशाल जुलूस निकाल रहा है।

