रामपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा:राधा-कृष्ण की झांकियों संग गूंजे जयकारे, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

रामपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा:राधा-कृष्ण की झांकियों संग गूंजे जयकारे, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

रामपुर के शहजादनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मड़ैयान उदयराज गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों के दर्शन किए। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। डीजे और भजनों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराया। शोभायात्रा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर के पुजारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *