रामगढ़ में गणपति महोत्सव शुरू, 11 जगहों पर सजे पंडाल:शहर में भव्य और आकर्षक पंडालों में विराजे भगवान गणेश

रामगढ़ में गणपति महोत्सव शुरू, 11 जगहों पर सजे पंडाल:शहर में भव्य और आकर्षक पंडालों में विराजे भगवान गणेश

रामगढ़ जिले में गणपति महोत्सव की शुरुआत हो गई है। शहर में कुल 11 जगहों पर भव्य गणेश पूजा पंडाल बनाए गए हैं। सोमवार से अगले पांच दिनों तक ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज सुनाई देगी। इन पंडालों में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूरे शहर को आकर्षक बिजली की सजावट से जगमग किया गया है। महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शहर के गोला रोड स्थित बाजारटांड़ के पास रामगढ़ युवा संघ 12वां पांच दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव मना रहा है। यह महोत्सव 14 से 18 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए श्रीरामेश्वर मंदिर के प्रारूप का एक पंडाल बनाया गया है। पंडाल में ‘रामगढ़चा राजा’ की 20 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। 501 किलो का एक लड्डू का भोग लगाया जाएगा 14 सितंबर की सुबह 11 बजे वाराणसी के आचार्य संतोष पांडेय वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेशजी की पूजा कराएंगे। पूजन में 501 किलो का एक लड्डू का भोग लगाया जाएगा। महोत्सव में हर दिन 501 किलो दूध की खीर का महाभोग भी लगेगा। 15 सितंबर को दोपहर 1 बजे से अटूट भंडारा होगा। शाम को 251 दीपों से महाआरती की जाएगी और रात में भजनों की प्रस्तुति होगी। 16 सितंबर को दोपहर 1 बजे से भंडारा, शाम को महाआरती और रात में भजन कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण और शाम को महाआरती होगी। 18 सितंबर की सुबह 10 बजे अनुष्ठान की पूर्णाहुति और हवन के बाद शाम 4 बजे पुष्प और इत्र वर्षा के साथ श्रीगणेशजी की विदाई होगी। संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया कि गणेश महोत्सव में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रसिद्ध गायक-गायिका भजन प्रस्तुत करेंगे और कलाकार कार्यक्रम देंगे। रामगढ़ जिले में गणपति महोत्सव की शुरुआत हो गई है। शहर में कुल 11 जगहों पर भव्य गणेश पूजा पंडाल बनाए गए हैं। सोमवार से अगले पांच दिनों तक ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज सुनाई देगी। इन पंडालों में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूरे शहर को आकर्षक बिजली की सजावट से जगमग किया गया है। महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शहर के गोला रोड स्थित बाजारटांड़ के पास रामगढ़ युवा संघ 12वां पांच दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव मना रहा है। यह महोत्सव 14 से 18 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए श्रीरामेश्वर मंदिर के प्रारूप का एक पंडाल बनाया गया है। पंडाल में ‘रामगढ़चा राजा’ की 20 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। 501 किलो का एक लड्डू का भोग लगाया जाएगा 14 सितंबर की सुबह 11 बजे वाराणसी के आचार्य संतोष पांडेय वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेशजी की पूजा कराएंगे। पूजन में 501 किलो का एक लड्डू का भोग लगाया जाएगा। महोत्सव में हर दिन 501 किलो दूध की खीर का महाभोग भी लगेगा। 15 सितंबर को दोपहर 1 बजे से अटूट भंडारा होगा। शाम को 251 दीपों से महाआरती की जाएगी और रात में भजनों की प्रस्तुति होगी। 16 सितंबर को दोपहर 1 बजे से भंडारा, शाम को महाआरती और रात में भजन कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण और शाम को महाआरती होगी। 18 सितंबर की सुबह 10 बजे अनुष्ठान की पूर्णाहुति और हवन के बाद शाम 4 बजे पुष्प और इत्र वर्षा के साथ श्रीगणेशजी की विदाई होगी। संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया कि गणेश महोत्सव में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रसिद्ध गायक-गायिका भजन प्रस्तुत करेंगे और कलाकार कार्यक्रम देंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *