रामगढ़ के भुरकुंडा में युवक ने लगाई फांसी, मौत:परिजनों ने खिड़की से देखा तो दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं

रामगढ़ के भुरकुंडा में युवक ने लगाई फांसी, मौत:परिजनों ने खिड़की से देखा तो दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं

भुरकुंडा के शिव नगर में दोपहर में 20 साल के सूरज कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि सूरज अचानक अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। जब उन्होंने खिड़की से देखा तो वह एंगल के सहारे फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था। घरवालों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने सूरज को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों के मुताबिक, सूरज कुछ काम नहीं करता था और कुछ समय पहले ही उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह ज्यादातर समय घर पर ही रहता था। भुरकुंडा के शिव नगर में दोपहर में 20 साल के सूरज कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि सूरज अचानक अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। जब उन्होंने खिड़की से देखा तो वह एंगल के सहारे फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था। घरवालों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने सूरज को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों के मुताबिक, सूरज कुछ काम नहीं करता था और कुछ समय पहले ही उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह ज्यादातर समय घर पर ही रहता था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *