रामगढ़वा में अज्ञात वाहन ने मां-पोते को रौंदा, मौत:बेटे को खाना देने जा रहे थे, दोनों की मौके पर गई जान

रामगढ़वा में अज्ञात वाहन ने मां-पोते को रौंदा, मौत:बेटे को खाना देने जा रहे थे, दोनों की मौके पर गई जान

मोतिहारी में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास एक सड़क हादसे में 5 साल के बच्चे और उसकी 45 साल की दादी की मौत हो गई। दोनों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। यह घटना मौके पर ही हुई। मृतकों की पहचान रामगढ़वा सिसवनिया निवासी 5 वर्षीय अमित कुमार (पिता सोनू कुमार राम) और 45 वर्षीया रामझरी देवी (पति किसनाथ राम) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा अपनी दादी के साथ अपने पिता को कुछ सामान देने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली-काठमांडू एनएच-28 राजमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव मौआर और बीडीओ राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। फरार वाहन चालक की जल्द पहचान कर उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो गया। इस हादसे से परिजनों का बुरा हाल है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोतिहारी में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर चौक के पास एक सड़क हादसे में 5 साल के बच्चे और उसकी 45 साल की दादी की मौत हो गई। दोनों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। यह घटना मौके पर ही हुई। मृतकों की पहचान रामगढ़वा सिसवनिया निवासी 5 वर्षीय अमित कुमार (पिता सोनू कुमार राम) और 45 वर्षीया रामझरी देवी (पति किसनाथ राम) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा अपनी दादी के साथ अपने पिता को कुछ सामान देने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली-काठमांडू एनएच-28 राजमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव मौआर और बीडीओ राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। फरार वाहन चालक की जल्द पहचान कर उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो गया। इस हादसे से परिजनों का बुरा हाल है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *