मैहर जिले में राजस्व विभाग के कामकाज में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के मामले में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शिकायतें मिलने के बाद संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ने गुरुवार देर रात तीनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अमरपाटन, मैहर और रामनगर के पटवारी शामिल निलंबित किए गए पटवारियों में तहसील अमरपाटन के हल्का गोरा में पदस्थ गुलजारीलाल कोल, तहसील मैहर के हल्का पकरिया/गुगड़ी के पटवारी पप्पू महोबिया और तहसील रामनगर के हल्का गुलवार गुजारा में पदस्थ दीपक तिवारी शामिल हैं। पदीय दायित्वों में लापरवाही के आरोप मिली जानकारी के अनुसार, तीनों पटवारियों पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप हैं। इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की। तीनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।

