राजस्थान Panchayat Polls में BJP प्रशासन का दुरुपयोग दोहराएगी, Ashok Gehlot का दावा

राजस्थान Panchayat Polls में BJP प्रशासन का दुरुपयोग दोहराएगी, Ashok Gehlot का दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। गहलोत ने साथ ही चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों में ‘‘पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग दोहराएगी।’’
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 22 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चार चरणों में होंगे। गहलोत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शहरी निकाय चुनावों की तरह भाजपा पंचायती राज चुनावों में भी प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग निश्चित रूप से दोहराएगी।

हमें लोगों को साथ लेकर इस बेईमानी का मुकाबला करना होगा।’’
उन्होंने दावा किया कि कथित अनियमितताओं के बावजूद कांग्रेस ने शहरी निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया और उसे भाजपा के लगभग बराबर वोट मिले। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा से ग्रामीण इलाकों में मजबूत रही है और इसलिए पार्टी चुनाव जीतेगी।’’
गहलोत ने कहा कि ये चुनाव पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है।

यह हम सभी की लड़ाई है। मैं जनप्रतिनिधियों से फोन पर बात भी कर रहा हूं और कई साथियों से पहले ही बात कर चुका हूं।’’
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांवों का दौरा करने, लोगों के बीच रहने और भाजपा की उन गतिविधियों को उजागर करने का आग्रह किया, जिन्हें उन्होंने अलोकतांत्रिक बताया। गहलोत ने कहा, ‘‘जब लोग हमारे साथ होते हैं, तो कोई भी प्रशासन या पुलिस उनसे उनका जनादेश नहीं छीन सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *