राजस्थान में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, तापमान 41 डिग्री:बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी; बिजली कटौती से परेशान लोग

राजस्थान में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, तापमान 41 डिग्री:बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी; बिजली कटौती से परेशान लोग

मंगलवार शाम को श्रीगंगानगर जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया और गर्मी और उमस बढ़ गईं। बुधवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। कभी तेज धूप निकल आती है तो कभी बादल छा जाते हैं। बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर बुधवार को श्रीगंगानगर जिला राजस्थान में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस भरी चिलचिलाती धूप लोगों को लगातार परेशान कर रही है। अगस्त महीने में मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी और उमस का प्रभाव बढ़ने से बिजली संकट भी गहरा गया है। शहरी इलाकों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम लोग परेशान हैं। बिजली विभाग की ओर से रात को भी अवैध कट लगाए जा रहे हैं। ऐसा रहा तापमान मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहा। सोमवार को यहां न्यूनतम 29.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *