राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले और कार के बीच ज़ोरदार टक्कर में 6 की मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले और कार के बीच ज़ोरदार टक्कर में 6 की मौत

राजस्थान के चूरू से बड़ी खबर है। ज़िले के सादुलपुर में एक ट्रोले और एक कार के बीच भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी के मुताबिक हादसा ददरेवा-न्यांगली गांव के पास हुआ है। घटना की सूचना पर सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को उप जिला अस्पताल पहुँचाया गया है, जहां उनकी शिनाख्तगी के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

जानकारी में ये भी सामने आया है कि मृतकों में बच्चे, पुरुष और महिला शामिल हैं। प्रथम दृष्टया सभी मृतक एक ही परिवार और एक ही तारानगर तहसील के सोमसिसर गांव के बताये जा रहे हैं। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त कोहराम मच गया। क्षतिगग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसा इतना ज़बरदस्त रहा कि कुछ लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *