राजस्थान में चर्चा में है ये तबादला, शाहपुरा SDM का 7 दिन में हो गया ट्रांसफर, अरविन्द कविया की जगह JP बैरवा को लगाया

राजस्थान में चर्चा में है ये तबादला, शाहपुरा SDM का 7 दिन में हो गया ट्रांसफर, अरविन्द कविया की जगह JP बैरवा को लगाया

SDM Arvind Kavia Transfer: निकाय चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी हुई स्थानांतरण सूची में शाहपुरा उपखंड अधिकारी अरविन्द कविया का महज सात दिन में ही तबादला कर दिया गया। कविया को थानागाजी एसडीएम लगाया गया है। वहीं शाहपुरा में जेपी बैरवा को नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। एसडीएम का इतने कम समय में तबादला होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत शाहपुरा में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर एसडीएम के इतने कम समय में स्थानांतरण को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार अरविन्द कविया एसडीएम नियुक्त होने से पहले शाहपुरा में ही सहायक कलक्टर के पद पर कार्यरत थे। पिछले सप्ताह जारी हुई तबादला सूची में उन्हें शाहपुरा एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि पद संभालने के करीब सात दिन बाद ही उनका तबादला कर दिया गया। कविया के स्थानांतरण के बाद अब शाहपुरा में नए एसडीएम के रूप में जेपी बैरवा प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। निकाय चुनाव से पहले हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विकास अधिकारी की भी नियुक्ति

शाहपुरा पंचायत समिति में लंबे समय से रिक्त चल रहे विकास अधिकारी के पद पर हर्ष कुमार महावर को लगाया गया है। इससे पंचायत समिति के लंबित प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पद रिक्त रहने के कारण पंचायत समिति के कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। नए विकास अधिकारी की नियुक्ति के बाद ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

तहसीलदार भी एक माह में बदले

शाहपुरा तहसीलदार दाताराम गुर्जर का भी करीब एक माह में ही तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर अजीतपाल यादव को शाहपुरा तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं शाहपुरा तहसील में उप पंजीयक नीलम मित्तल का तबादला कर संतोष कुमार शर्मा को नया उप पंजीयक लगाया गया है। इस तरह शाहपुरा क्षेत्र में एसडीएम के साथ तहसीलदार और उप पंजीयक स्तर पर भी बदलाव हुआ है। निकाय चुनाव से पहले एक साथ हुए इन प्रशासनिक तबादलों के चलते स्थानीय प्रशासनिक महकमे में भी इसकी चर्चा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *