राजमहल में पेड़ पर चढ़े 15 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल अंतर्गत चहरबन्ना, वार्ड नंबर 12 में रविवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। पेड़ में फंसी पतंग निकालने के दौरान 11 हजार वोल्ट (हाईटेंशन) तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मटियाल निवासी मुख्तार शेख के पुत्र समीउल शेख के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को समीउल शेख अपने घर के समीप दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग पास के ही एक पेड़ की टहनियों में जाकर फंस गई। अपनी पतंग को निकालने के लिए समीउल पेड़ पर चढ़ा। दुर्भाग्यवश, पेड़ के बिल्कुल करीब से ही 11 हजार वोल्ट की नंगी बिजली की तार गुजर रही थी, जिसके संपर्क में समीउल आ गया। जोरदार करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और अचेत होकर पेड़ पर ही अटका रह गया। लोगों ने जब उसे किसी तरह पेड़ से निचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल अंतर्गत चहरबन्ना, वार्ड नंबर 12 में रविवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। पेड़ में फंसी पतंग निकालने के दौरान 11 हजार वोल्ट (हाईटेंशन) तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मटियाल निवासी मुख्तार शेख के पुत्र समीउल शेख के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को समीउल शेख अपने घर के समीप दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग पास के ही एक पेड़ की टहनियों में जाकर फंस गई। अपनी पतंग को निकालने के लिए समीउल पेड़ पर चढ़ा। दुर्भाग्यवश, पेड़ के बिल्कुल करीब से ही 11 हजार वोल्ट की नंगी बिजली की तार गुजर रही थी, जिसके संपर्क में समीउल आ गया। जोरदार करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और अचेत होकर पेड़ पर ही अटका रह गया। लोगों ने जब उसे किसी तरह पेड़ से निचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *