राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में पार्टी का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पार्टी की आगे की रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी के कामकाज और सुझावों पर होगा मंथन उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘विमर्श शिविर में पार्टी के कामकाज, अब तक के अनुभव और आगे की दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे।’ संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष जोर कुशवाहा ने कहा, पार्टी के संगठन का विस्तार भी शिविर के प्रमुख मुद्दों में शामिल है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा होगी। सिर्फ जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में पार्टी से जुड़े सभी लोगों को नहीं बुलाया गया है। इसमें सिर्फ जिला अध्यक्षों और प्रदेश के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। शिविर के दौरान इस बात पर भी मंथन होगा कि पार्टी से नए लोगों को किस तरह जोड़ा जाए और संगठन का विस्तार किस तरीके से किया जाए। तेजस्वी के राजभवन मार्च पर कसा तंज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर सवाल पूछे जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव विदेश से लौटे हैं और अभी फुरसत में हैं, इसलिए मार्च कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह के कार्यक्रम को लेकर पार्टी की अपनी राजनीतिक गतिविधियां और प्राथमिकताएं हैं।’ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में पार्टी का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पार्टी की आगे की रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी के कामकाज और सुझावों पर होगा मंथन उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘विमर्श शिविर में पार्टी के कामकाज, अब तक के अनुभव और आगे की दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे।’ संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष जोर कुशवाहा ने कहा, पार्टी के संगठन का विस्तार भी शिविर के प्रमुख मुद्दों में शामिल है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा होगी। सिर्फ जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में पार्टी से जुड़े सभी लोगों को नहीं बुलाया गया है। इसमें सिर्फ जिला अध्यक्षों और प्रदेश के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। शिविर के दौरान इस बात पर भी मंथन होगा कि पार्टी से नए लोगों को किस तरह जोड़ा जाए और संगठन का विस्तार किस तरीके से किया जाए। तेजस्वी के राजभवन मार्च पर कसा तंज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर सवाल पूछे जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव विदेश से लौटे हैं और अभी फुरसत में हैं, इसलिए मार्च कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह के कार्यक्रम को लेकर पार्टी की अपनी राजनीतिक गतिविधियां और प्राथमिकताएं हैं।’

