नालंदा के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से देश भर के रग्बी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन की ओर से आयोजित सीनियर नेशनल रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप 2026 के लिए महिला और पुरुष दोनों वर्गों के आधिकारिक फिक्स्चर(मैच शेड्यूल) जारी कर दिए गए हैं। इस महामुकाबले में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 650 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी बिहार कर रहा है, जहां कुल 53 टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। यूपी और एमपी के बीच मुकाबला महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आगाज आज से होगा, जिसमें कुल 27 टीमें खिताब के लिए जद्दोजहद करेंगी। पहले दिन की शुरुआत सुबह 7:00 बजे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच पूल-ए के मुकाबले से होगी। मेजबान बिहार की महिला टीम को पूल-ए में रखा गया है, जो अपने अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के खिलाफ करेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 73 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 17 अप्रैल की शाम को होने वाला ग्रैंड फिनाले आकर्षण का केंद्र रहेगा। महिला वर्ग के लिए टीमों को 9 पूल्स में विभाजित किया गया है, जहां कड़े मुकाबलों के बाद रैंकिंग तय की जाएगी। बिहार की टीम गुजरात से भिड़ेगी महिलाओं की प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद 20 अप्रैल से पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें देश की 26 दिग्गज टीमें शिरकत कर रही हैं। पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ के बीच होने वाला पहला मुकाबला टूर्नामेंट की दिशा तय करेगा। मेजबान बिहार की पुरुष टीम पूल-सी में शामिल है और अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ खेलेगी। पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला 21 अप्रैल को शाम 5:45 बजे खेला जाएगा, जिसके तुरंत बाद भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
खिलाड़ियों की सुविधा और मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने दोपहर 10:45 से 2:45 बजे के बीच ब्रेक का प्रावधान किया है, ताकि मैच उच्च तीव्रता के साथ खेले जा सकें। टूर्नामेंट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में मैच के समय में बदलाव किया जा सकता है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रात की रोशनी में होने वाले मैचों के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। नालंदा के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से देश भर के रग्बी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन की ओर से आयोजित सीनियर नेशनल रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप 2026 के लिए महिला और पुरुष दोनों वर्गों के आधिकारिक फिक्स्चर(मैच शेड्यूल) जारी कर दिए गए हैं। इस महामुकाबले में देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 650 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी बिहार कर रहा है, जहां कुल 53 टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। यूपी और एमपी के बीच मुकाबला महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आगाज आज से होगा, जिसमें कुल 27 टीमें खिताब के लिए जद्दोजहद करेंगी। पहले दिन की शुरुआत सुबह 7:00 बजे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच पूल-ए के मुकाबले से होगी। मेजबान बिहार की महिला टीम को पूल-ए में रखा गया है, जो अपने अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के खिलाफ करेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 73 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 17 अप्रैल की शाम को होने वाला ग्रैंड फिनाले आकर्षण का केंद्र रहेगा। महिला वर्ग के लिए टीमों को 9 पूल्स में विभाजित किया गया है, जहां कड़े मुकाबलों के बाद रैंकिंग तय की जाएगी। बिहार की टीम गुजरात से भिड़ेगी महिलाओं की प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद 20 अप्रैल से पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें देश की 26 दिग्गज टीमें शिरकत कर रही हैं। पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ के बीच होने वाला पहला मुकाबला टूर्नामेंट की दिशा तय करेगा। मेजबान बिहार की पुरुष टीम पूल-सी में शामिल है और अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ खेलेगी। पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला 21 अप्रैल को शाम 5:45 बजे खेला जाएगा, जिसके तुरंत बाद भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
खिलाड़ियों की सुविधा और मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने दोपहर 10:45 से 2:45 बजे के बीच ब्रेक का प्रावधान किया है, ताकि मैच उच्च तीव्रता के साथ खेले जा सकें। टूर्नामेंट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में मैच के समय में बदलाव किया जा सकता है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रात की रोशनी में होने वाले मैचों के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।


