राजकोट. जामनगर. पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के जामवंथली-अलियाबाड़ा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक के चलते 4 नवंबर तक कुछ यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
रद्द की गई ट्रेनें
राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, 4 नवंबर तक ओखा-राजकोट लोकल ट्रेन (नं. 59552), राजकोट-ओखा लोकल ट्रेन (नं. 59551), 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक ओखा-वेरावल एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19252) वेरावल-ओखा एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19251) रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द
3 नवंबर तक भावनगर-ओखा एक्सप्रेस ट्रेन (नं.19209) भावनगर-राजकोट तक, 25 अक्टूबर से 4 नवंबर तक ओखा-भावनगर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19210) राजकोट-भावनगर तक चलेगी। 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (नं 22959) वडोदरा-राजकोट तक, 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22960) राजकोट-वडोदरा तक चलेगी।
रिशेड्यूल ट्रेनें
29 अक्टूबर को ओखा-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22969) शाम 4 बजे, 30 अक्टूबर को ओखा-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22926) शाम 6:15 बजे, 2 नवंबर को ओखा-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22926) शाम 6:55 बजे, हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12268) रात 9:25 बजे प्रस्थान करेगी।
मार्ग में देरी से चलने वाली ट्रेनें
25, 26, 28, 29, 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को ओखा-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22926) मार्ग में 45 मिनट, 25 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली जामनगर एक्सप्रेस ट्रेन (नं 12478) मार्ग में 1 घंटा 40 मिनट, 1 नवंबर को चलने वाली यही ट्रेन मार्ग में 4 घंटा 10 मिनट देरी से चलेगी। 26 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली हापा एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 12476) मार्ग में 1 घंटा 30 मिनट, 26 अक्टूबर को गुवाहाटी से चलने वाली ओखा एक्सप्रेस ट्रेन (नं 15636) मार्ग में 55 मिनट, 28 अक्टूबर को सिकंदराबाद से चलने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन (नं 20967) मार्ग में 2 घंटा 40 मिनट देरी से चलेगी। देरी से चलेगी।
देरी से करेगी प्रस्थान
30 अक्टूबर को हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन (नं 12268) 35 मिनट देरी से, जामनगर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22924) 25 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

