रतलाम में सुबह 4 बजे से शुरु हुआ गरबा, कालिका माता मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में ही लगी भक्तों की भीड़

रतलाम में सुबह 4 बजे से शुरु हुआ गरबा, कालिका माता मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में ही लगी भक्तों की भीड़

रतलाम में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन ब्रह्म मुहूर्त में शहर की प्राचीन कालिका माता मंदिर में गरबा रास, घट स्थापना के साथ शुरू हो गए। मातृ-शक्ति जहां गरबा रास गरबा प्रांगण में कर रहीं थीं वहीं दूसरी और भक्तों की भीड़ दर्शनार्थ लंबी-लंबी कतारों के रूप में लगी हुई थी।

मां कालिका के दरबार में सुबह 4:00 बजे महंत पुष्पगिरी महाराज के आतिथ्य में घटस्थापना की गई। सुबह 6:00 तक गरबा रास हुए, इसके बाद आरती और प्रसादी का वितरण किया गया।

माता रानी के दरबार में सुबह और शाम दोनों समय गरबा रास होगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह माता के दरबार में नवरात्र व्रत संकल्प के साथ कई श्रद्धालु नंगे पैर पहुंच रहे थे।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *