रतलाम में विपिन सचदेवा के सुरों ने बांधा समां, गूंज उठा राम आएंगें…

रतलाम में विपिन सचदेवा के सुरों ने बांधा समां, गूंज उठा राम आएंगें…

रतलाम। कालिका माता मेला प्रांगण में शनिवार की रात भक्ति और सुरों का ऐसा संगम सजा कि निगम का सांस्कृतिक मंच रामभक्ति और मातृशक्ति की आराधना से गूंज उठा। प्रसिद्ध भजन गायक विपिन सचदेवा ने अपनी सुमधुर आवाज और एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रोता झूमते रहे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

मंच पर आते ही विपिन सचदेवा ने च्मंगल भवन अमंगल हारी और च्मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आऐंगे जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। रामभक्ति से सराबोर इन प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इसके बाद मैया किसने रंगा है ये गुलाबी चौला और पूरा कर दे अरमान मेरी मां जैसे भजनों से उन्होंने माता रानी की महिमा का गुणगान किया। एक के बाद एक भजनों ने श्रोताओं को देर रात तक भक्ति के रंग में रंगे रखा।

छोटे कलाकार भंडारी ने जय जगन्नाथ
कार्यक्रम की शुरुआत में छोटे कलाकार अर्पण भंडारी ने जय जगन्नाथ और राधिका गौरी से ब्रज की छोरी सहित अन्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कालिका माता मेले की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भक्ति गीतों ने माहौल को खास बना दिया। रामभक्ति से लेकर मां की आराधना तक, सुरों की इस शाम में श्रोता देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।

आज मेले में सोनू शर्मा एण्ड ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या
नगर निगम 20 अक्टूबर तक आयोजित कालिका माता नवरात्र मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेले के आठवें दिन 18 अक्टूबर रविवार को निगम के सांस्कृतिक मंच पर सोनू शर्मा एण्ड ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है।

इन्होंने किया आग्रह
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्यों ने मेले में आयोजित सोनू शर्मा एण्ड ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *