रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पोस्ट में इमरान हाशमी को लेकर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पोस्ट में इमरान हाशमी को लेकर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल

Emraan Hashmi Awarapan 2: इमरान हाशमी के 23 साल लंबे फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अब उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ ने उन्हें पहली बार 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दी है। इस कामयाबी के बीच रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पोस्ट में इमरान हाशमी के सफर को याद करते हुए उनकी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद मुश्किल दौर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि 2014 में इमरान के बेटे अयान को किडनी कैंसर का पता चला था, उस वक्त एक्टर का करियर अपने पीक पर था।

रणवीर ने इमरान की कहानी को सिर्फ बॉक्स ऑफिस की कामयाबी से नहीं, बल्कि मुश्किल हालात के बीच उनके धैर्य और मजबूती से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि इमरान की जिंदगी से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए, जो इस वक्त खुद किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

‘बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ’

रणवीर इलाहाबादिया ने इमरान हाशमी की तारीफ करते हुए कहा कि जहां पूरी इंडस्ट्री एक तरफ, और इमरान हाशमी एक तरफ। उन्होंने उनके 23 साल के करियर में आए उतार-चढ़ाव का जिक्र किया और ‘आवारापन 2’ की कामयाबी को उनके सफर की बड़ी उपलब्धि बताया। दरअसल, रणवीर ने बताया कि साल 2014 में इमरान हाशमी के बेटे अयान को किडनी कैंसर का पता चला था। ये वो समय था जब इमरान के करियर का ‘पर्पल पैच’ चल रहा था और उनकी लगातार फिल्में सफल हो रही थीं।

रणवीर ने पोस्ट पर इस बारे में बात की थी कि 2014 के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई। रणवीर ने लोगों से उस पूरे पॉडकास्ट को देखने की अपील भी की, ताकि इमरान की जिंदगी के उस दौर को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

‘मुश्किल दौर में भी अपना बेस्ट देते रहो’

रणवीर ने इमरान के सफर से सीख लेने की बात करते हुए कहा कि जिंदगी में ऐसा वक्त भी आता है जब इंसान अपनी तरफ से पूरी मेहनत और अनुशासन के बावजूद हर चीज को अपने मुताबिक नहीं बदल सकता। उनके मुताबिक, ऐसे समय में भी व्यक्ति को अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश जारी रखनी चाहिए।

इससे पहले इमरान ने रणवीर के पॉडकास्ट पर इस बारे में बात की थी कि 2014 के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई। रणवीर ने लोगों से उस पूरे पॉडकास्ट को देखने की अपील भी की, ताकि इमरान की जिंदगी के उस दौर को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

इमरान के लिए रणवीर का खास मैसेज

इमरान हाशमी ने 23 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन ‘आवारापन 2’ उनके करियर की पहली 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। रणवीर ने इसी उपलब्धि को इमरान की लंबी जर्नी धैर्य से जोड़ते हुए कहा कि सफलता आने में वक्त लग सकता है।

रणवीर ने इमरान की कहानी को उन लोगों के लिए भी प्रेरणा बताया, जिन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी में फिलहाल मुश्किल दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि इंसान को अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतरता पर भरोसा रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *