रणथंभौर के गणेश धाम पर बनेगा वर्ल्ड क्लास इंटरप्रिटेशन सेंटर:पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं; नियम तोड़ने वाले गाइड-ड्राइवरों पर सख्ती

रणथंभौर के गणेश धाम पर बनेगा वर्ल्ड क्लास इंटरप्रिटेशन सेंटर:पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं; नियम तोड़ने वाले गाइड-ड्राइवरों पर सख्ती

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए पर्यटन सीजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार रणथंभौर आने वाले पर्यटकों को नई सुविधाओं के साथ कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। गणेश धाम गेट पर वर्ल्ड क्लास इंटरप्रिटेशन सेंटर विकसित किया जा रहा है। इसमें जोन एक से पांच तक जाने वाले पर्यटकों के लिए कॉमन बोर्डिंग प्लेस, वेटिंग एरिया और पार्किंग सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, पर्यटन नियमों का उल्लंघन करने वाले गाइड और ड्राइवरों पर भी वन विभाग सख्ती करेगा। विकसित होगा वर्ल्ड क्लास इंटरप्रिटेशन सेंटर रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सीसीएफ शारदा प्रताप सिंह ने बताया- नए पर्यटन सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रणथंभौर के सभी पर्यटन जोन के रास्तों को भी दुरुस्त कर दिया गया है, ताकि पर्यटकों को सफारी के दौरान परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि गणेश धाम गेट पर बनाए जा रहे इंटरप्रिटेशन सेंटर में कॉमन बोर्डिंग प्लेस, वेटिंग एरिया और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके साथ ही यहां कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसमें मीटिंग हॉल और फिल्म प्रोजेक्शन सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। तैयार होने में तीन से चार महीने लगेंगे इंटरप्रिटेशन सेंटर को पर्यटकों के लिए बेहतर और सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सीसीएफ के अनुसार यह इंटरप्रिटेशन सेंटर आगामी तीन-चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद रणथंभौर आने वाले पर्यटकों को इसका फायदा मिलेगा। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती सीसीएफ शारदा प्रताप सिंह ने बताया- नए पर्यटन सीजन में रणथंभौर में नियमों की अनदेखी करने वाले गाइड और ड्राइवरों पर सख्ती की जाएगी। वर्तमान में नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों को कुछ समय के लिए पार्क में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद यदि उनके व्यवहार में सुधार नहीं होता है तो भविष्य में उन्हें स्थायी रूप से पार्क में प्रवेश से प्रतिबंधित करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। वन विभाग का फोकस नए पर्यटन सीजन में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ रणथंभौर के नियमों का प्रभावी ढंग से पालन कराने पर रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *