रजौन प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति आम के पेड़ से गिरकर घायल हो गया, जबकि एक बालक को सांप ने डंस लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रजौन में भर्ती कराया गया है। पहली घटना धौनी-बामदेव पंचायत के मड़नी गांव में हुई। गुरुवार दोपहर 40 वर्षीय मुरारी सिंह अपने घर के पास आम के पेड़ की छंटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत सीएचसी रजौन पहुंचाया। दूसरी घटना धोरैया प्रखंड के बड़ेरी गांव की है। यहां 12 वर्षीय विक्रम कुमार (पिता: छबील मंडल) बहियार गया था, तभी उसे एक विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे धोरैया सीएचसी ले जाने के बजाय सीधे रजौन सीएचसी पहुंचे। सीएचसी रजौन में ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार की देखरेख में दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि बालक को समय पर अस्पताल लाने के कारण उसकी जान बच गई और उसकी हालत खतरे से बाहर व स्थिर है। पेड़ से गिरे व्यक्ति का भी गहन उपचार किया जा रहा है। रजौन प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति आम के पेड़ से गिरकर घायल हो गया, जबकि एक बालक को सांप ने डंस लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रजौन में भर्ती कराया गया है। पहली घटना धौनी-बामदेव पंचायत के मड़नी गांव में हुई। गुरुवार दोपहर 40 वर्षीय मुरारी सिंह अपने घर के पास आम के पेड़ की छंटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत सीएचसी रजौन पहुंचाया। दूसरी घटना धोरैया प्रखंड के बड़ेरी गांव की है। यहां 12 वर्षीय विक्रम कुमार (पिता: छबील मंडल) बहियार गया था, तभी उसे एक विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे धोरैया सीएचसी ले जाने के बजाय सीधे रजौन सीएचसी पहुंचे। सीएचसी रजौन में ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार की देखरेख में दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि बालक को समय पर अस्पताल लाने के कारण उसकी जान बच गई और उसकी हालत खतरे से बाहर व स्थिर है। पेड़ से गिरे व्यक्ति का भी गहन उपचार किया जा रहा है।


