रघुवर दास ने सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि:परिजनों से मिलकर संवेदना जताई, कहा- झारखंड ने एक होनहार राजनेता खो दिया

रघुवर दास ने सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि:परिजनों से मिलकर संवेदना जताई, कहा- झारखंड ने एक होनहार राजनेता खो दिया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दोनों परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गिरिडीह पहुंचने पर रघुवर दास ने सबसे पहले न्यू परिसदन भवन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के घर गए, जहां उन्होंने कुछ दिन पहले दिवंगत हुई उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद रघुवर दास दिवंगत झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री के व्यक्तित्व, राजनीतिक काम करने के तरीके और सदन में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक चले जाना बहुत दुखद है। आज भी विश्वास नहीं होता कि वह हमारे बीच नहीं हैं। उनके असामयिक निधन से झारखंड ने एक होनहार राजनेता खो दिया है। उन्होंने बताया कि सुदिव्य कुमार सोनू जिस जिंदादिली के साथ विपक्ष को साथ लेकर चलते थे, वह उनके व्यक्तित्व की बड़ी खासियत थी। उन्होंने बहुत कम समय में संसदीय ज्ञान हासिल किया और सदन में अपनी बात इतने प्रभावशाली ढंग से रखते थे कि सामने वाला पक्ष भी संतुष्ट हो जाता था। रघुवर दास ने यह भी कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक जीवन और उनका व्यवहार हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को ऐसी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस मुश्किल समय में धैर्य रखने की शक्ति मिलने की कामना की। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दोनों परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गिरिडीह पहुंचने पर रघुवर दास ने सबसे पहले न्यू परिसदन भवन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के घर गए, जहां उन्होंने कुछ दिन पहले दिवंगत हुई उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद रघुवर दास दिवंगत झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री के व्यक्तित्व, राजनीतिक काम करने के तरीके और सदन में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक चले जाना बहुत दुखद है। आज भी विश्वास नहीं होता कि वह हमारे बीच नहीं हैं। उनके असामयिक निधन से झारखंड ने एक होनहार राजनेता खो दिया है। उन्होंने बताया कि सुदिव्य कुमार सोनू जिस जिंदादिली के साथ विपक्ष को साथ लेकर चलते थे, वह उनके व्यक्तित्व की बड़ी खासियत थी। उन्होंने बहुत कम समय में संसदीय ज्ञान हासिल किया और सदन में अपनी बात इतने प्रभावशाली ढंग से रखते थे कि सामने वाला पक्ष भी संतुष्ट हो जाता था। रघुवर दास ने यह भी कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक जीवन और उनका व्यवहार हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को ऐसी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस मुश्किल समय में धैर्य रखने की शक्ति मिलने की कामना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *