रक्षाबंधन पर सोना सस्ता हुआ:10 ग्राम का दाम ₹160 घटकर ₹1.58 लाख पर आया, चांदी ₹882 बढ़कर ₹2.40 लाख किलो पर पहुंची

रक्षाबंधन पर सोना सस्ता हुआ:10 ग्राम का दाम ₹160 घटकर ₹1.58 लाख पर आया, चांदी ₹882 बढ़कर ₹2.40 लाख किलो पर पहुंची

रक्षाबंधन पर आज यानी 28 अगस्त को सोने की कीमतों में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 160 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 882 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल सोना ₹25 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 29 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.58 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *