उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच एक और चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज बुधवार शाम को प्रचार थम जाएगा। 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर भाजपा सरकार के कई मंत्री प्रचार में जुटे हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पार्टी के सांसदों और विधायकों को अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी सौंपी है।

