भाजपा ने यूपी में अनुसूचित जाति मोर्चा ने 98 संगठनात्मक जिलों में मोर्चों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। रविवार शाम प्रदेश अध्यक्ष अशोक रात ने लिस्ट जारी कर दी। लखनऊ महानगर में कुंदन सिंह गौतम और वाराणसी महानगर में मनोज सोनकर को मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अयोध्या जिला में सियाराम रावत और अयोध्या महानगर में अभिषेक सागर, गोरखपुर महानगर में राजेश कुमार और गोरखपुर जिला में संजीव पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। एससी मोर्चा के जिलाध्यक्षों में पासी, कोरी, धोबी, खटीक, जाटव समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। लेकिन सबसे अधिक पासी समाज से जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। लिस्ट देखिए…

