यूपी में अगले 48 घंटे धूप और गर्मी:15 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, लखनऊ में बाढ़ से जनता परेशान

यूपी में अगले 48 घंटे धूप और गर्मी:15 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, लखनऊ में बाढ़ से जनता परेशान

यूपी में अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, 15 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम फिर बदल सकता है। यूपी में कहां-कहां बाढ़, कौन-सी नदियां उफान पर? ग्राफिक में देखिए यूपी में कैसा रहा मानसूनी सीजन? ग्राफिक से समझिए एक दिन पहले झांसी सबसे गर्म रहा यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां कम बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां ज्यादा बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए भारी बारिश के बाद क्या ठंड भी कड़ाके की होगी, गीजर, ब्लोअर का मार्केट कैसा रहेगा मौसम विभाग का अनुमान था कि इस साल यूपी में कम बारिश होगी। लेकिन, 26 सितंबर को मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में तय कोटे से 2% ज्यादा बारिश हुई है। इतना ही नहीं, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच, उन्नाव, बाराबंकी जैसे 32 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। अब आम आदमी अनुमान लगा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से इस साल सर्दियां जल्दी आ जाएंगी। तो क्या अलनीनो का असर खत्म हो गया है? वाकई सर्दियां जल्दी शुरू हो जाएंगी? इस साल हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी या सामान्य रहेगी? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *